ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

 पंचायत चुनाव टलने पर ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग, 

डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। जिले में पंचायत चुनाव टलने के बीच ग्राम प्रधानों ने अपना कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा।


जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में रही। उन्होंने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद ग्राम प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्वाइंट टू प्वाइंट नोट किया। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सक्रिय किया।


डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीपीआरओ, डीडीओ, पीडी एवं सीडीओ को लाइन पर लेकर हर मुद्दे पर विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्राम स्तर पर विकास कार्य प्रभावित न हों।

ग्राम प्रधानों द्वारा पंचायत चुनाव टलने के कारण कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर डीएम ने कहा कि इस विषय में शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन स्तर पर जो भी निर्णय होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की तत्परता और संवादात्मक रवैये से ग्राम प्रधानों में संतोष देखा गया और प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ