कफवा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत,4 घायल जिला अस्पताल रेफर

 भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत,4 घायल जिला अस्पताल रेफर

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर शिकारपुर-घुघली मार्ग पर कफवा मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान बसंतपुर निवासी संदीप (25) पुत्र रामप्रवेश, बबलू पुत्र राजेंद्र तथा दूसरी बाइक पर सवार पिपरिया निवासी संदेश (20) पुत्र रामनगीना और राजकुमार पुत्र श्यामबदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बसंतपुर निवासी दोनों युवक बैंक के काम से घुघली जा रहे थे। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ