प्रशासन की रोक बेअसर: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी इलाके में जिसे मिनी सऊदी अरब कहे जाने वाले क्षेत्र में प्रशासनिक प्रतिबंधों के बावजूद अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला लंबी पुलिस चौकी से महज करीब सौ कदम की दूरी पर हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लोडर मशीनों से दिन-रात मिट्टी की खुदाई की जा रही है।यह मिट्टी खुदाई पर भारी पड़ रहा पैसो की खेल।भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र की पक्की सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई जगह सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। राहगीरों और ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।
मिट्टी खनन के चलते न सिर्फ सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार . शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सबसे गंभीर पहलू यह है कि प्रशासन एक ओर अवैध खनन पर सख्ती के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इतनी नजदीक से खुलेआम हो रहे इस खेल ने विभागीय मिलीभगत की आशंका को जन्म दे दिया है।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं और कब तक इस अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लग पाती है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR