टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के भैंसा में मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के वाहन चालकों (ड्राइवरों) व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने सभी श्रमिकों को उपहार स्वरूप पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस हर वर्ष 1 मई को श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन कार्य के उचित समय, श्रमिक अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्षों की याद दिलाता है।उपेंद्र मिश्र ने आगे कहा कि मजदूर दिवस विश्वभर के श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके योगदान को सराहने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यालय परिवार द्वारा इस परंपरा को निभाते हुए श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, मनमीत पटेल, रमेश चंद पटेल, महेंद्र उपाध्याय, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, उषा सिंह, सीमा पांडे और राहुल जायसवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR