टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर के सीईओ बने अजय त्रिपाठी

 

टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर के सीईओ बने अजय त्रिपाठी

कुशीनगर।
टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर समाचार पत्र के संस्थापक मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अजय कुमार त्रिपाठी को समाचार पत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। अब वे टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अजय कुमार त्रिपाठी

संस्थापक मंडल द्वारा लिया गया यह निर्णय समाचार पत्र की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त, व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को मीडिया और प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छा अनुभव है और वे लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के पक्षधर माने जाते हैं।

सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पत्र के रूप में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र में गुणवत्ता, सत्यता और पारदर्शिता के साथ-साथ डिजिटल माध्यम को भी और मजबूत किया जाएगा, ताकि पाठकों तक तेज़ और सटीक जानकारी पहुँच सके।

संस्थापक मंडल ने विश्वास जताया है कि अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टाईम्स ऑफ़ कुशीनगर पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा और कुशीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ