पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार की देर रात निधन
मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था
मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
टाईम्स ऑफ कुशीनगर व्यूरो।
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार की देर रात निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी फिल की उपाधि ली थी। शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन कार्य किया।
इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदना, मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत हमेशा हमारे राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद रखेगा।
राहुल गांधी ने कहा मैने एक गुरू और मार्ग दर्शक खो दिया
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR