किसान दिवस का आयोजन 18 जनवरी 2023 को


टाइम्स आफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रत्येक माह की भाँति जनवरी- 2023 के तृतीय बुधवार यानि 18 जनवरी 2023 को 11:00 बजे, किसान दिवस का आयोजन 18 जनवरी 2023 को- कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया है ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि पूर्व  से ही प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी, कुशीनगर  की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता रहा है।

उन्होंने  सभी सम्बंधित अधिकारीगण सहित कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि दिनांक 18 जनवरी 2023 को समय 11:00 बजे, स्थान- कलेक्ट्रेट सभागार में सम्यक सूचनाओ के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ