सांसद कुशीनगर के साथ जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया स्मार्टफोन



कलेक्ट्रेट सभागार में कुल 27 आशा बहुओं में हुआ वितरण


जनपद के समस्त सीएचसी केंद्रों सहित कुल 901 स्मार्ट फोन का हुआ वितरण


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आशा बहुओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने अपने सम्बोधन  के दौरान उपस्थित सभी आशा बहुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल मे आशा बहुओं का योगदान काफी सराहनीय रहा अब उन्हें अपने डाटा को एकत्र करने सहित अन्य कार्यों हेतु काफी आसानी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि टीकाकरण सहित बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने सहित अन्य जिम्मेदारियां निभाने वाली आशा बहुओ के मान सम्मान को बढ़ावा देने का कार्य सरकार ने किया है।

वही जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने सांसद कुशीनगर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा बहुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी सेवा का विस्तार ही आप सभी का सम्मान है, आप सभी की भूमिका स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम है, उन्होंने आने वाले समय मे सभी को सम्भावित कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर आगाह करते हुए कहा कि सतर्कता व जागरुकता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभी भी जनपद के लगभग डेढ़ लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं, जिन्हें जागरूक करते हुए टीकाकरण किया जाना है, जिसमे सभी से सहयोग की अपेक्षा भी की गयी।

         सांसद कुशीनगर व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से 27 आशा बहुओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया, जिसमे मुख्य रूप से उर्मिला गुप्ता, मुन्नी देवी, मीरा पाठक, राजकुमारी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, गीता मिश्रा, सुनीता देवी, भगवती देवी, रेबुन निशा, तारा देवी, मंजू देवी, प्रेमी देवी, कौशल्या देवी, मंजू सिंह, मरियम खातून, सहित कुल 27 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन दिया गया। इस अवसर पर विधायक पड़रौना के प्रतिनिधि श्री राम, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, डॉ0 रोहित कुमार, के साथ आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, निखिल उपाध्याय व आशा बहुएं उपस्थित रहीं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ