कुशीनगर में 15000 के इनामी अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में  वांछित चल रहे 15000 के इनामी अपराधी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे गुरुवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त बाबूलाल उर्फ बाबूराम पुत्र कन्हई उर्फ कन्हैया साकिन बेनुआपार मुसहर बस्ती थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है।

उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15,000 रुपये का पुरुस्कार घोषित था। इस गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक राम आशीष सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर, का0 नितेश यादव का0 शिवा सिंह, का0 नवनीत शुक्ला  शामिल रहे

वही एक अन्य सूचना के अनुसार थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त हरेन्द्र हरिजन पुत्र केवल हरिजन साकिन भांगडा पिपरासी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ