प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त इस माह होगी जारी-जिलाधिकारी


किसान भाईयों आपके लिए खुशखबरी

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर।  जिलाधिकारी कुशीनगर डॉ अनिल कुमार सिंह के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त इसी माह में किसानों के खाते में दी जाएगी।

 इस  योजना के अंतर्गत किसानों को रु 6000 वार्षिक दिया जाना है जो 2000 के तीन किस्तों में दिए जाएंगे , इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त फरवरी माह में किसानों के खाते में चली जाए इसके लिए आवश्यक है की सभी लघु एवं सीमांत किसान जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है वह अपने रकबा एवं बैंक अकाउंट नंबर के साथ साथ अपना पंजीयन सुनिश्चित करा लें , पंजीयन किसी भी साइबर कैफे अथवा खंड विकास कार्यालय पर कराया जा सकता है , यह पंजीयन एक सप्ताह के भीतर करना होगा जिससे भुगतान निर्धारित समय के भीतर किया जा सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ