कुशीनगर में पिस्टल की नोक पर दिन दहाड़े एक लाख की लूट


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पिस्टल की नोक पर तीन बदमाश एक टूर एंड ट्रैवल्स के स्वामी की पत्नी से दिन दहाड़े करीब एक लाख रुपये लुट कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने भी घटना की जानकारी ली।

कुशीनगर की यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र की है। जहाँ विशुनपुरा गांव निवासी अजय प्रताप सिंह कप्तानगंज के मिशन रोड पर टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान संचालित करते हैं। इस दुकान पर अक्सर  उनकी पत्नी प्रमिला सिंह तथा सहयोगी राधा कृष्णा गुप्ता बैठते हैं। प्रमिला सिंह द्वारा सौंपे गए तहरीर के मुताबिक मंगलवार को दोनों लोग दुकान का संचालन कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात लोग दुकान के बाहर रुके।

इसमें से दो लोग दुकान में अंदर गए तथा आधार व एटीएम से रुपया निकालने की बात पूछने लगे। पूछते पूछते उसमें से एक आदमी काउंटर के अंदर चला गया और फिर प्रमिला सिंह को पिस्टल सटाकर दराज खोलने को कहा। इससे घबराकर प्रमिला द्वारा दराज खोलते ही उसमें से रखा करीब एक लाख 55 हजार रुपए में से बदमाश 99 हजार जल्दी जल्दी समेट कर दुकान से बाहर निकला और बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ करते हुए अपराधियों के धर पकड़ का प्रयास शुरु कर दिया है। एएसपी हरी गोविंद मिश्रा तथा सीओ ओमपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

कुमार अजय त्रिपाठी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ