गोपीनाथ मुण्डे के निधन पर भाजपाईयों ने व्यक्त किया गहरा शोक



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के मंगलवार सुबह सड़क हादसे में निधन की घटना के बाद कुशीनगर के भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गयी। 



भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत के बाद इस हादसे को लेकर भाजपाईयों सदमें में है। घटना की खबर लगते ही कुशीनगर के जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के मोबाईल पर सूचना की पुष्टी के बावत फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। घटना के कुछ देर बाद ही जैसे पूरे कुशीनगर में शोक की लहर दौड़ गयी। चैक चैराहों पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता अपने इस मंत्री की घटना को लेकर शोक व्यक्त कर रहे थें। 



जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने बताया कि जानकारी के अनुसार उन्हें पहले एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन श्री मुंडे नहीं बच सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ