संतकबीर नगर रेल दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति ने दुख व्यक्त किया




टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
नई दिल्ली।  उपराष्ट्रपति  एम.हामिद अंसारी ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के चुरेब में हुई रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। 



उपराष्ट्रपति ने दुर्घटना में मरे लोगों के परिवारजनों को संदेश में कहा कि ईश्वर उन्हें इस क्षति को सहन करने की शक्ति दे। श्री अंसारी ने घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ