कुशीनगर में अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर 5 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने विगत तीन दिनों में अवैध शराब के विरूद्ध चालये गये अभियान के अन्तर्गत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा विहार निर्मित 180 पाउच बरामद किया।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद के थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा शनिवार को अभियुक्तगण मंजेष पुत्र शम्भम, पप्पू पुत्र नन्दलाल साकिनान मठिया माफी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 0 क्रमशः मु0अ0सं0 650,651/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा।

वही कप्तानगंज थाने की पुलिस ने इसी दिन अभियुक्त रामदुलारे पुत्र भागीरथी साकिन अहिरौली झुगहिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0 1351/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में थाना विशुनपुरा पुलिस ने सोमवार को अभियुक्ता श्रीमती चीरई उर्फ फूलवा देवी पत्नी शम्भू गुप्ता सा0 कोकिल पट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 180 पाउच बिहार निर्मित अवैध शराब बरामद किया और मु0अ0सं0 739/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ