तीन दिनों में 157 वाहन हुए चालान


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तीन दिनों में हुए सघन वाहन चेकिग के दौरान 157 वाहनों के विरूद्ध एम.वी.एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुशीनगर पुलिस ने चालन किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुशीनगर पुलिस ने 2 नवम्बर से 4 नवम्बर तक किये सघन वाहन चेकिंग अभियान में कुल 157 वाहनों का चालान किया।

कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र में 38, जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र में 05, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 16, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 04, कसया थाना क्षेत्र में 08, हाटा थाना क्षेत्र में 12, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 07, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 14, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 14, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में 02, सेवरही थाना क्षेत्र में 15, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 06, खड्डा थाना क्षेत्र में 03, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 04 सहित रामकोला थाना क्षेत्र में 09 वाहनों का चालान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ