जलजनित बीमारियों को लेकर हियुवा ने किया प्रदर्शन

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
दुदही, कुशीनगर।विेकास खण्ड दुदही मुख्यालय पर सामुदायिक स्वा0 केन्द्र परिसर में हिन्दु युवावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय किशोर शाही के नेतृत्व मे इंन्सेफेलाइटिस, डेंगू व अन्य जलजनित बीमारियों से हो रही आकस्मिक मौंतो तथा प्रशासन की लापरवाही की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।


इस धरना प्रर्दशन में सैंकडो की तादाद में महिलायें भी शामिल हुयी। इस दौंरान जिलाधिकारी से सम्बोंधित दस सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गयी।

 सभा को सम्बोधित करते हुये डीके शाही ने कहां हिन्दू युवावाहिनी जिस लडाई को लड रही हैं उसके उन्मूलन तक सडक से सदन तक की लडाई लडी जायेगी। इन्सेफेलाइटिस व डेगू से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश शासन की कार्यवाही सिर्फ बयान बाजी तक ही सीमित हैं।

सभा को सम्बोधित करते हुए अजय कुमार पाण्डेय ने कहां की जिला प्रशासन मासूमों के मरने के बाद सफाई करवा रहा पूर्व सफाई की ब्यवस्था कैसे चल रही हैं इससे कोई मतलब नही हैं सभा को रामानन्द गुप्ता, दुखी पटेल, रामाशंकर पटेल, आदि  ने सम्बोंधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ