कुशीनगर पुलिस ने एण्टीराइट स्कीम का किया रिहर्सल


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
हाटा, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दंगा नियन्त्रण योजना के तहत पी. ए. सी बल के साथ रिहर्सल किया। साथ ही त्यौहारों के मद्देनजर योजनाएं बनायी।

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कस्बा हाटा में डा0 श्रीप्रकाश द्विवेदी (अपर पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में पी0ए0सी0 बल के साथ दंगा निरोधी उपकरणों से सुसज्जित होकर एण्टीराइट स्कीम का रिहर्सल किया है।

इस अवसर पर बी0 आर0 सरोज (क्षेत्राधिकारी कसया), बृजेश वर्मा (प्रभारी निरीक्षक हाटा), ओमप्रकाश राय (थानाध्यक्ष कसया), यादवेन्द्र पाल (थानाध्यक्ष कप्तानगंज), जयवर्धन सिंह (थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार) सहित भारी संख्या में पी.ए.सी. बल रिहर्सल में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ