वीआईपी उड़ानों के लिए कारगर नही कुशीनगर हवाई पट्टी




कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित हवाई पटटी वीबाईपी उड़ान व लैडि़ग के लिए ठीक नही है साथ ही खराब मौसम में तो और भी खतरे उत्पन्न हो सकते है। इस बात का खुलाशा सीमा सुरक्षा बल की टीम ने किया।

बता दें कि इस ट्रायल की वजह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह का कार्यक्रम है, जिनके सोमवार को इसी हवाई पट्टी से उड़ान भरकर नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। परीक्षण टीम ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की हवाई उड़ान गोरखपुर एयरपोर्ट से कराने की बात कही है।

बीएसएफ के आईजी बिंदु सेठी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि हवाई पट्टी का सर्वे किया गया। इस दौरान जीपीएस लगे होने के बावजूद हवाई पट्टी की स्थिति जानने में दिक्कत आई। लैंड कराने से पहले विमान को कई राउंड लेने पड़े। रनवे की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। इस तरह की स्थितियों से यहां खराब मौसम की लैंडिंग में और खतरा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ