ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुत्री को बना दिया पत्नी


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश  के कुशीनगर में एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने ऐसा गुल खिलाया है कि अपने जारी किये एक कुटम्ब रजिस्टर की नकल में पुत्री को पत्नी बना दिया है।

यह मामला कुशीनगर जनपद के दुदही विकास खंड के ग्राम सभा जंगल लाला छपरा का है। यहां की अमीना ने गुरुवार को बताया कि पिता के मरने के बाद जब उसे कुटुम्ब रजिस्टर की जरूरत पड़ी तो वह नकल लेने ग्राम पंचायत अधिकारी के पास पहुंची। काफी दिनों तक दाड़ाने के बाद सेक्रेटरी द्वारा दिए गए परिवार नकल में उसे अपने पिता लियाकत की पुत्री की जगह पत्नी दर्ज कर दिया गया है।

रिश्तों की दुहाई देकर उसने सेक्रेटरी से हुई गलती को सही करने को कहा लेकिन सेक्रेटरी ने नहीं सुनी। अमीना ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल में की गई गलती की शिकायत उसने खंड विकास अधिकारी से भी कि जिस पर उन्होंने सेक्रेटरी को जांच कर नियमानुसार नकल जारी करने को कहा लेकिन सेक्रेटरी आदेश के बावजूद उसे काफी दिनों से दौड़ा रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ