विधायक ने बंधक बनाकर किया लड़की से बलात्कार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी विधायक मदन गौतम और उनके साथियों पर एक 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है। 

यह आरोप पीडित लड़की ने खुद लगाए हैं। पीडि़त लडकी का आरोप है कि विधायक ने चार महीने तक उसे बंधक रखा। वहीं, लडकी के पिता का कहना है कि लड़की के अगवा होने के बाद उन्होंने पुलिस से लेकर मंत्रियों तक सबसे गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी।

पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले ही विधायक के विरोधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, लडकी का कहना है उसने ऎसा दबाव में किया। लडकी का कहना है कि वो डर गई थी और उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ