कुशीनगर में फिर एक मासूम की आबरू के साथ एक दरिन्दे ने किया खिलबाड़



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में फिर एक मासूम की आबरू के साथ एक दरिन्दे ने खिलबाड़ कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता को स्वास्थ्य परीक्षण के भेज दिया है।

कुशीगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहिरौली मिश्र गांव निवासी इद्रीश नाम के एक व्यक्ति पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अहिरौली मिश्र गांव के एक व्यक्ति ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को गांव के इद्रीश ने उनकी 10 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डी के चैधरी ने बताया कि ’’ मै बाहर हू मुकदमा दर्ज है। जाच के लिए भेजा गया है अरोप सिद्ध होने पर कार्यवाही होगी।’’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ