भाई ने भाई को चाकू से गोदा


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को चाकू से गोद दिया। छोटा भाई उसे झगड़ा न करने के लिए समझा रहा था।
 
कुशीनगर की यह घटना शनिवार को दिन के लगभग एक बजे की है। जहां खड्डा थाना क्षेत्र के बनवारी छपरा गांव निवासी गोविंद और सुदर्शन एकडंगी चैराहे पर मीट खरीद रहे थे। कि किसी बात को लेकर गोविन्द और सुर्दशन नाम के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया। जिसको लेकर सुर्दशन ने गोविंद के विरूद्ध थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी।
 
इसकी जानकारी जब गोविंद के छोटे भाई राजू को हुई तो वह शनिवार को अपने बडे भाई गोविंद को समझाने लगा। राजू का समझाना गोविंद को इतना बुरा लगा कि वह आगबबूला हो गया और राजू को चाकू से गोद डाला। पेट और पीठ पर चाकू के गहरे घाव हो जाने के कारण राजू बेहोश होकर गिर पड़ा।
 
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पर इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
 
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष खड्डा ने बताया कि अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कार्यवाही की जारही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ