मुशीबत बना फेस बुक ,एक घर तबाह

अलीगढ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ में गांधीपार्क इलाके के दो युवकों ने एक परिवार की बेटी के फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर उसके नाम से अकाउंट खोल दिया है। अकाउंट में लड़की का अश्लील फोटो अपलोड करने के साथ ही छात्र को कालगर्ल बता दिया। अकाउंट में उसके घर का फोटो, पता और फोन नंबर भी फीड किया गया है। इसके साथ ही अश्लील फोटो में छात्र की छोटी बहनों के नाम चस्पा कर दिए हैं।


अकाउंट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक छात्रा और उसके घरवाले दिनभर आने वाले फोन पर अश्लील वार्तालात और अभद्र प्रस्तावों को लेकर खासे परेशान हैं। परेशानी के चलते  छात्रा को अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। गांधीपार्क इलाके के कारोबारी की बेटी कालेज में छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान कोचिंग में उसकी पहचान रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले कारोबारी के बेटे और वाष्ण्रेय मंदिर के पास पीसीओ चलाने वाले युवक से हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ