क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां

क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने बांधा समां
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो वाराणसी
गाजीपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रतिष्ठित कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।
कवि हरिशंकर पांडेय, रमाकांत राही, अमरनाथ तिवारी, अक्षय पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव और गोपाल गौरव ने अपनी विविध काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। रचनाओं पर श्रोताओं ने करतल ध्वनि के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान की ओर से सुनील सिंह ने भी काव्य पाठ किया। प्रधानाचार्य पवन मिश्र ने संक्षिप्त एवं रोचक रामकथा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अलग रंग दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रारंभ में सुनील सिंह ने किया, जबकि बाद में सुप्रसिद्ध कवि एवं मंच संचालक मिथिलेश गहमरी ने संचालन की कमान संभाली। उनके प्रभावशाली अंदाज ने कवि सम्मेलन को जीवंत बनाए रखा।
आयोजन के माध्यम से साहित्य और कविता के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में समिति तथा संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ