लीची के पेड़ पर किशोर का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

लीची के पेड़ पर किशोर का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां डीह गांव में बुधवार को 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान प्रशांतू विश्वास, मूल निवासी पश्चिम बंगाल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नरहवां डीह गांव में बंगाली मिष्ठान की दुकान चलाता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस किशोर की मौत के कारणों की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ