हरकत में आया प्रशासन, मंगलवार से होगी नालियों की सफाई

हरकत में आया प्रशासन, मंगलवार से होगी नालियों की सफाई

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कपरवार। ग्रामसभा कपरवार के पश्चिमपुरा में नालियों की सफाई नहीं होने से उत्पन्न जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को ग्राम सचिव और सफाई कर्मचारी गांव पहुंचे तथा मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंगलवार से नालियों की सफाई शुरू कराने का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी बाधित हो गई थी। इससे जलजमाव के साथ गंदगी फैल रही थी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था।

समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने खंड विकास अधिकारी बरहज को लिखित शिकायत देने के साथ ही फोन पर वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद ग्राम सचिव एवं सफाई कर्मचारी गांव पहुंचे और मंगलवार से सफाई कार्य शुरू कराने की बात कही।


इस दौरान मु. फारुख, शमीम अंसारी, आदम अंसारी, जैनुल, रियाजुद्दीन, आफताब आलम, मीर हसन, असलम, प्रहलाद गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नियमित रूप से नालियों की सफाई कराए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में जलजमाव और गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ