विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज। विद्युत समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बुधवार को बरहज विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पोखरभीड़ा के चौहान टोले में विद्युत आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर वह कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र के पोखरभीड़ा के चौहान टोले में बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं और कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब विभाग को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पोखरभीड़ा की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बरहज विद्युत विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अमित प्रधान, विजय चौहान, सुदर्शन चौहान, राकेश चौहान, संदीप चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR