सोनुघाट-बरहज फोरलेन निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनुघाट-बरहज फोरलेन निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

बरहज से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गांधी सत्याग्रह पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज-देवरिया। सोनुघाट से बरहज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह के नेतृत्व में बरहज से जिलाधिकारी कार्यालय तक गांधी सत्याग्रह पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।


इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि सोनुघाट से बरहज तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार इस सड़क को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य लंबित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि इस सड़क से गुजरने वाले लोगों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पदयात्रा और ज्ञापन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस आगे और बड़ा आंदोलन करेगी।

उन्होंने पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से अधिक एथेनॉल मिश्रण किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम जनता प्रभावित हो रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

पदयात्रा में युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर भारती, सूफी सलीम, रजत सिंह, धनंजय यादव, धनंजय पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, मनीष रजक, अवनीश चौरसिया, अब्दुल जब्बार, नागेंद्र शुक्ल, दीनदयाल प्रसाद, मिर्जा खुर्शीद, विनोद दूबे, पन्नालाल पाठक, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ