लखनऊ के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत
राहुल सिंह बैटरी से संचालित पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) ट्रैक्टर विकसित करने के लिए चर्चित थे और भारत सरकार के अधीन एक वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थे। उनका सपना सिसवा में ड्रोन एवं आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) टेस्टिंग सेंटर स्थापित करना था, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
वर्ष 2022 में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल सिंह ने बताया था कि वह अपनी निजी निधि से सिसवा में अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब स्थापित करना चाहते हैं। उनकी योजना के अनुसार इस लैब में कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना था। साथ ही देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समय-समय पर यहां आकर छात्रों का मार्गदर्शन भी करते।
फिलहाल राहुल सिंह की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR