गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन की शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण, नए सदस्य भी बन सकेंगे

गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन की शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण, नए सदस्य भी बन सकेंगे
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
कुशीनगर। जनपद में पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जनपद के कुल 1,488 राजस्व गन्ना ग्रामों में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल कर्मियों की 181 संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।

जिला गन्ना अधिकारी हूदा सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान मौके पर ही आपत्ति रजिस्टर में गन्ना किसानों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। अब तक किसानों से कुल 1,185 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका परिषद एवं समिति स्तर पर समयबद्ध ढंग से निस्तारण एवं आवश्यक सुधार कराया जाएगा।
प्राप्त शिकायतों में गन्ना सर्वे से संबंधित 455, कृषि योग्य भूमि से संबंधित 177, गाटा संबंधी 92, आधार संख्या से संबंधित 66, बैंक खाते से संबंधित 39, प्रजाति संशोधन से संबंधित 21, सप्लाई मोड से संबंधित 108, मोबाइल नंबर संशोधन से संबंधित 176, ट्रांसफर एंट्री से संबंधित 46 तथा पारिवारिक सट्टा से संबंधित 5 शिकायतें शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि गन्ना किसान अपने क्षेत्र के राजकीय सर्किल गन्ना पर्यवेक्षक अथवा चीनी मिल कर्मियों से संपर्क कर सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान या संबंधित गन्ना विकास परिषद एवं गन्ना समिति कार्यालय में समय से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि उनका समयबद्ध एवं उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि समिति सदस्यता अभियान के अंतर्गत यदि कोई गन्ना किसान किसी कारणवश गन्ना समिति का सदस्य नहीं बन पाया है, तो वह गन्ना समिति अथवा चीनी मिल स्तर पर निःशुल्क ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्य बन सकता है। सदस्यता के लिए किसान से केवल ₹21 शुल्क लिया जाएगा, जबकि शेष ₹200 अंश राशि किसान की भविष्य में होने वाली पहली गन्ना आपूर्ति की पर्ची से समायोजित कर उसे अंश प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ