भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कल महराजगंज में भव्य स्वागत, जगह-जगह होगा अभिनंदन
करतारी से शुरू होगा स्वागत अभियान, परतावल, भिटौली, शिकारपुर और सक्सेना तिराहे पर होगा जोरदार स्वागत, पार्टी कार्यालय में करेंगे संगठनात्मक बैठक
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में जनपद की सीमा करतारी से क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला परतावल, भिटौली, शिकारपुर तथा नगर के सक्सेना तिराहे से होकर गुजरेगा, जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने जैसे विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी देंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के हवाले से बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का यह प्रथम जनपद आगमन संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR