नेपाल तस्करी पर ठूठीबारी पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 लाख का विदेशी माल बरामद

नेपाल तस्करी पर ठूठीबारी पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 लाख का विदेशी माल बरामद

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजे जाने के लिए स्टॉक किए गए लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के विदेशी खाद्य उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
बुधवार 10 जून 2026 को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी सानू कुमार यादव के घर पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल तस्करी के उद्देश्य से एकत्र कर रखा गया विदेशी खाद्य उत्पादों का बड़ा जखीरा मिला।
बरामद सामान में 120 गत्ता मॉलकिस्ट बिस्किट, 09 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (107 ग्राम) तथा 39 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (40 ग्राम) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। समस्त सामान को कस्टम एक्ट की धारा 111 के तहत कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल आदि स्टाप मौजूद रहे।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ