प्रेस क्लब की स्थापना और पत्रकार हित को लेकर विधायक तमकुहीराज ने दिया आश्वासन

प्रेस क्लब की स्थापना और पत्रकार हित को लेकर विधायक तमकुहीराज ने दिया आश्वासन

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: विधायक डॉ असीम राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीसएस) तहसील इकाई तमकुहीराज, कुशीनगर द्वारा विधायक तमकुहीराज डॉ असीम कुमार राय को पत्रक सौंपकर तमकुहीराज में प्रेस क्लब की स्थापना करने और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाड़ियां और प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष तमकुहीराज मुन्ना कुमार राय के नेतृत्व में बुधवार को विधायक श्री राय को पत्रकारों के साथ पत्रक सौंपा और तमकुहीराज उपनगर में एक प्रेस क्लब हेतु भूमि की उपलब्धता और उस पर भवन की स्थापना और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों ने विधायक श्री राय का अभिनंदन हुए कहा कि तमकुहीराज में पत्रकारों को अपनी खबरों के संकलन, आदान प्रदान, संपादन को लेकर कोई सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कत होती है ऐसे में तमकुहीराज में प्रेस क्लब की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।


साथ ही मांग किया कि पत्रकारों को अपने कार्य के दौरान विभिन्न प्रकार की चुनौतियों एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समाचार संकलन के दौरान उनकी सुरक्षा भी प्रभावित होती है। ऐसे में इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाय। विधायक श्री राय ने पत्रकार के हित और कर्तव्य पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि तमकुहीराज में बहुत जल्द प्रेस क्लब की स्थापना के लिए प्रयास किया जायेगा। कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सरकार पत्रकारों के मान, सम्मान और हक के लिए सदैव तत्पर है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाया जायेगा। इस दौरान पत्रकार मौजूद रहे।


रिपोर्टर: के एन राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ