- खेल और योग के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर
- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
टाईम्स असफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर।खेल एवं योग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उप क्रीड़ाधिकारी, कुशीनगर प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जनपद के खेल एवं योग में रुचि रखने वाले पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा खेल शिक्षा, योग तथा खेल पत्रकारिता जैसे रोजगारपरक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बी.पी.ई.एस., बी.एससी. योग, एम.एससी. योग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा तथा विभिन्न खेल विधाओं में स्पोर्ट्स कोचिंग पीजी डिप्लोमा शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, फिटनेस, योग एवं खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर के अवसर प्राप्त होंगे।
अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuniup.com का अवलोकन कर सकते हैं।
रिपोर्टर: व्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR