टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भलुअनी ब्लॉक के बड़ी रार गांव में देर रात 10 बजे नाइट ब्लड सर्वे के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले से चयनित भलुअनी और भागलपुर ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जांच रात के समय की जाती है, क्योंकि फाइलेरिया के परजीवी (लार्वा) रात में ही खून के बहाव में सक्रिय होते हैं। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसी क्षेत्र में फाइलेरिया के प्रसार दर और माइक्रो फाइलेरिया की संक्रमण दर का पता लगाना है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम साइट बड़ी रार में गुरुवार की रात्रि से नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू किया। नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया गया। चयनित स्थल से लगभग 78 लोगों का फाइलेरिया संक्रमण दर मापने के लिए रक्त का नमूना लिया गया। इस दौरान कैम्प में पहुंचे जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सुधाकर मणि ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करके जहां पर केस निकालेंगे। वहां एमडीए प्रोग्राम का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए सही जानकारी होनी जरूरी है। यह तभी संभव है जब लोग शुरुआती दौर में पता चलने के बाद ही इसकी जांच करा लें।
फाइलेरिया का कोई पर्याप्त इलाज संभव नहीं है। लेकिन इसकी शुरुआत में ही पहचान होने के कारण इसे रोका जा सकता है। डीएमओ ने बताया कि इसकी शत प्रतिशत सफलता के लिए चयनित स्थलों की जगह प्रचार-प्रसार कराया गया है। जिससे लोग जागरूक होकर नाइट ब्लड सर्वे में अपना जांच अवश्य करा लें। नाइट ब्लड सर्वे गतिविधियों का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर फाइलेरिया एवं माइक्रो फाइलेरिया की दर को जानना है। नाइट ब्लड सर्वे से यह पता चलेगा कि ब्लॉक के कितने लोगों में फाइलेरिया के परजीवी पाया जा रहा है। लोगों फाइलेरिया का परजीवी रात में ही सक्रिय रहता है इसीलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके पता करने के लिए नाइट ब्लड सर्वे कराया जाता है।
शिविर में सहयोग संस्था सीफार, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि सहित आशा प्रभावती देवी, आशा देवी, कोटेदार बीरबल का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR