फरेंदा में युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

फरेंदा में युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती आनंद नगर रेलवे स्टेशन स्थित बाजार में सामान खरीदने गई थी, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने बताया कि युवती की काफी तलाश की गई और रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने फरेंदा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और युवती की तलाश के लिए मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा युवती की खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या फरेंदा पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ