दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के मिटौली बाजार स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अनुभवी एवं उत्साही शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विद्यालय में टीजीटी (TGT) एवं पीजीटी (PGT) शिक्षक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके अलावा विद्यालय में प्रधानाचार्य (Principal) पद के लिए भी योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की तलाश की जा रही है। प्रधानाचार्य पद हेतु अंग्रेजी बोलने और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने में सक्षम तथा अंग्रेजी बोलने में दक्ष शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतनमान की बात करें तो कला वर्ग (Arts) के शिक्षकों को 10 हजार से 15 हजार रुपये तथा विज्ञान वर्ग (Science) के शिक्षकों को 15 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए वेतन में वृद्धि की भी संभावना है।
इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपने शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आवेदन एवं जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8172845819, 9235338581, 9696367598 एवं 9560329438 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन और विवरण भेजा जा सकता है।
स्थान: दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर, मिटौली बाजार, महराजगंज ।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ