सैकड़ों लोगों ने थामी सपा की सदस्यता, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
सपहा/फाजिलनगर, कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के डिग्री चौराहा स्थित महुअवा कारखाना परिसर में रविवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और वर्ष 2027 में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुद्दीन अंसारी ने किया। सदस्यता अभियान के दौरान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी राजन शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर विजय यादव तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए कई लोगों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
नए सदस्यों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में फारूक अंसारी, अरविंद यादव ‘टाइगर’, साहिल अंसारी, बाबूलाल यादव, रेहान अहमद, आरिफ अंसारी, अकबर अली, निजामुद्दीन अली, फखरे आलम हाफिजी, आफताब आलम और शाहिद अंसारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता समस्याओं से जूझ रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियां किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के हित में हैं। वहीं राष्ट्रीय सचिव राजन शुक्ल ने प्रदेश में विकास और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन विजय यादव ने किया। इस अवसर पर लल्लन यादव, ऐनुल हक, अमरेश यादव, फुलेना यादव, अशोक यादव, सरफुद्दीन, राजेश यादव, नियाज अहमद, राकेश यादव, शर्मा यादव, शेषनाथ यादव, सद्दाम हुसैन, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: व्यूरों।
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR