टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान रिपोर्ट के अनुसार 26 मई सुबह 8:30 बजे से 27 मई सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
रिपोर्ट के मुताबिक बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालौन में 45.8, चित्रकूट में 45.75, झांसी में 45.5 तथा प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी Lucknow में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा, कानपुर नगर, वाराणसी और सोनभद्र जैसे जिलों में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा।
पूर्वांचल के जिलों में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया। Gorakhpur में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, Maharajganj में 37.37 डिग्री, Deoria में 36.95 डिग्री तथा Kushinagar में सबसे कम 35.87 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिपोर्टर: अजय कुमार त्रिपाठी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR