एक जनपद एक उत्पाद योजना: कुशीनगर में युवाओं से आवेदन आमंत्रित

 एक जनपद एक उत्पाद योजना: कुशीनगर में युवाओं से आवेदन आमंत्रित

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने दी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जनपद का चयनित उत्पाद केले के रेशे से बने उत्पाद तथा अन्य केले आधारित उत्पाद निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना है, जो केले से संबंधित उत्पादों के निर्माण, सेवा अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं।


योजना के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर अनुदान का प्रावधान भी रखा गया है। ₹25 लाख तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, ₹50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत तथा ₹50 लाख से अधिक और अधिकतम ₹1.50 करोड़ तक के ऋण पर 10 प्रतिशत (अधिकतम ₹20 लाख तक) अनुदान दिया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक एवं युवतियां उद्योग, सेवा या व्यवसाय स्थापित करने हेतु केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, कुशीनगर से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ