मारपीट और कच्ची शराब के मामले में बृजमनगंज पुलिस की कड़ी कार्रवाई

 मारपीट और कच्ची शराब के मामले में बृजमनगंज पुलिस की कड़ी कार्रवाई

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में गुरुवार को अवैध कच्ची शराब के कारोबार को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कच्ची शराब बेच रही एक महिला और उसके साथियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धानी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मामले में रोहित, सोहित (पुत्र सुरेंद्र) तथा गोरख साहनी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इधर, घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे धानी बाजार के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर पूर्व विधायक के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणो कहा कि मैं कच्ची शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है, वहीं क्षेत्र में स्थित सरकारी शराब की दुकान पर भी सख्ती जरूरी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास लोग खुलेआम शराब पीते हैं, गाली-गलौज करते हैं और राहगीरों को असुविधा व भय का सामना करना पड़ता है। पास में स्थित कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की भी बात कही गई।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का भी जल्द समाधान किया जाए। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा धानी चौकी को सूचना दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ