कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध- थानाध्यक्ष
कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध
शांति व सौहार्द पूर्वक मनाए त्यौहार
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कसया। स्थानीय कसया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सपहा सहित विभिन्न जगहों पर पीस कमेटी की मीटिंग किया गया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में कसया पुलिस आगामी त्यौहारों होली, रमाजान को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सपहा चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में व एसआई विवेक तिवारी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभ्रांत लोग, धर्मगुरु व आमजन शामिल हुए। इस दौरान लोगों से आगामी त्योहारो को शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने का अपील किया गया।इस दौरान हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल उमेश सिंह, राज पाठक,लक्ष्मण वर्मा, विकास जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, जयप्रकाश कुशवाहा, वकील अंसारी, सुभाष जायसवाल, रामसेवक शर्मा, कमलेश जायसवाल, संतोष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR