व्यापारी सम्मलेन को सफल बनाने के जन संपर्क शुरू

पडरौना में 3 फरवरी को आयोजित होगा व्यापारी सम्मेलन 

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुबेरस्थान। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आगामी 3 फरवरी को पडरौना कोतवाली के सामने जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बृहद व्यापारी सम्मेलन होने वाला है।

जिसको सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्वांचल व्यापार मंडल द्वारा जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है।

व्यापारी सम्मलेन के लिए जनसंपर्क

 इसी क्रम में गुरुवार को सुबह रथ यात्रा रविंद्र नगर, जानकी नगर, शिवपुर, सेखवनिया, गुरवलिया, राजापाकड़, फाजिलनगर, तमकुहीरोड, तरयासुजान, सलेमगढ़ और गौरीजगदीश होते हुए पडरौना वापस पहुंची।


सायं गुरवलिया पहुंचने पर व्यापारियों ने रथ यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि जनसंपर्क यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारी एकता को मजबूत करना है। इससे जुड़े छोटे या बड़े, हर व्यापारी का समान अधिकार है। हमारा उद्देश्य व्यापारियों को सम्मान दिलाकर उन्हें सशक्त बनाना है।


उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्षों से मिलकर 3 फरवरी को होने वाले भव्य व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए यह रथ यात्रा आयोजित की गई है। व्यापारियों को निमंत्रण कार्ड देकर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।


इस अवसर पर संतोष वर्मा, रविश सिंह, रऊफ आलम, महामंत्री पप्पू सोनी, आशीष मणि, जिला प्रभारी डॉक्टर शेषनाग गुप्ता, गुरवलिया इकाई के अध्यक्ष अमित उर्फ मुन्ना गुप्ता, राजेश प्रसाद, गुड्डू पाठक, राजेश खरवार, आनंद गुप्ता, महेंद्र मद्धेशिया, ब्रजकिशोर, वीरेंद्र ठाकुर, राम बड़ाई शर्मा, रामकृपाल, वीरेंद्र, राहुल, सुनील, वलिराम पटेल, रामकुमार सोनी, डब्लू श्रीवास्तव, विकास मद्धेशिया, गुड्डू अंसारी, अखिलेश जायसवाल, विनोद उर्फ गुड्ड यादव, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ