सुशासन हमारी प्राथमिकताओं में - दिनेश प्रताप सिंह

कुशीनगर। प्रदेश सरकार के उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के  और सरकार की उपलब्धियां और प्राथमिकताओं को गिनाया।

प्रभारी मत्री कुशीनगर के दो दिवसीय दौरे पर थे। उन्होने  जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए मीडियाकर्मियों से बातचीत में  बताया कि  सुनियोजित विकास, अच्छा प्रशासन और अच्छा सुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है। कुशीनगर के निवासी भारतीय जनता पार्टी को इतना सम्मान दिये है कि यहां से दो सांसद,एक राज्य सभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकांश ब्लाक प्रमुख, और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य हमारी पार्टी से चुने गए हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम कुशीनगर जनपद को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हमने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला के सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया है जिसमें विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की गई। मेडिकल कालेज के अधूरा कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्देशानुसार त्योहारों से पहले सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाएंगी। केन्द्र और राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं पर समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य होगा। मंडी परिषद से जुड़ी सड़कों को हाटमिक्स प्लांट से बनाने का निर्णय लिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि यहां के जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा के अनुरूप सभी सड़के अच्छी होंगी।

    हाल ही में नकली नोटों की बरामदगी के बाद कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के प्रश्न पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपराधी और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य  कर रही है। कुशीनगर प्रशासन कार्य कर रहा है। विपक्षी दलों के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि इनके सरकार में इनके सामान्य कार्यकर्ता गाड़ियों में असलहा लहराते हुए घूमते थे। खाली प्लाटों पर कब्जा करते थे,बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं था। गुण्डे अपराधियों की वाहवाही होती थी। ऐसा वातावरण में हमने इनके सरकारों में देखा है।आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है।

     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,सांसद विजय कुमार दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल,विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा,विनय प्रकाश गोंड, डॉ असीम राय,  आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ