वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने लगी भाजपा


टाईम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर।आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाई अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को मतदाता बनाने के लिए जी जान से लग गए है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने तो इस अभियान को सफल बनाने के लिए एडी से चोटी लगा दिया है। बुधवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में अभियान के विधानसभा संयोजकों की बैठक कर जिलाध्यक्ष ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की कड़ी समीक्षा की।

   

बैठक लेते जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय
इस दौरान जि लाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए हर बूथ को मजबूत करना है।मिशन 2024 की सफलता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के योगदान से ही प्राप्त होगी। इस अभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

    इस अवसर पर सुदर्शन पाल, विनोद भारती, अजय राय, विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता, विश्वरंजन कुमार आनन्द, धन्नजय तिवारी द्वितीय, डॉ. टीएन राव, कन्हैया शर्मा, धन्नजय राय,दीपक सिंह, केशव पाण्डेय,रुपम सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ