सीएससी के कर्मचारी को चाकू मारकर लूट लिया 7.05 लाख


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सीएससी के दो कर्मियों में से एक को चाकू मार कर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने 7 लाख 5 हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए। घटना के दौरान घायल कर्मी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीएचसी केन्द्र भेजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


ज्ञात हो कि कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम निवासी विनोद तिवारी ने पीएनबी बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। जो सिसवा नाहर पर सीएससी चलाते हैं। सिसवा नाहर पर स्थित सीएससी के लिए पीएनबी सेवरही से 7.05 लाख रुपये कैश निकाल कर उनके कर्मचारी अरविंद पटेल बैग में रखकर सिसवा नाहर के लिए जा रहे थे। शाम को छह बजे दोनों बाइक से ओझवलिया राइस मिल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने बाइक पर पीछे बैठे अरविंद पटेल को पेट में चाकू मार दिया और उसके हाथ से रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर  कुछ देर में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीएससी संचालक विनोद तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। घायल कर्मचारी को तरया सुजान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु ले गए जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ