टीकाकरण के लिए गांव के प्रधानों का मिला सम्मान

 टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जिला प्रशासन ने कोविड टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर में शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित लोगो को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिसमे ग्राम प्रधानों की भी अहम भूमिका रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से मतदाता जागरूकता हेतु भी लोगो को प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी व्यास नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ