ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जारी हुई भरण-पोषण भत्ते की प्रथम किस्त

 टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो ।

कुशीनगर। उ0प्र0 के असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड (ई-श्रम पोर्टल) पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते की प्रथम किस्त रूपये 1000 सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्वारा जारी किये जाने की शुरूआत कर दी गयी।।

श्रमिकों को उक्त कार्यक्रम से जोड़ने एवं असंगठित कामगारों को हितलाभ प्रदान किये जाने हेतु कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम आयोजित किये गये। एक तरफ जहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी,  जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।

वही दुसरी तरफ जनपद में आयेजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर द्वारा  उपस्थित असंगठित कामगारों का सम्बोधन करते हुये सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हितकारी योजनाओं (भरण-पोषण भत्ता धनराशि एवं दो लाख का दुर्घटना बीमा एवं अस्थायी अपंगता में रू0 100000/- का हितलाभ) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा 15 असंगठित कामगारों में क्रमशः सुजीत यादव, राबड़ी देवी, जितेंद्र प्रजापति, सुखिया देवी, आशा रानी, नीतू शर्मा, आदि को भरण-पोषण भत्ता (आपदा राहत) के प्रथम किस्त के हितलाभ का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में किया गया।



इस अवसर पर विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपने को साकार करने के क्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसी के क्रम में सरकार ने यह पहल की है। उन्होंने सभी कर्मकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को निश्चित रूप से आगे बढ़ाएं एवं उनकी पढ़ाई की चिंता करें साथ ही संकल्प लें कि बेटा और बेटी दोनों को पढ़ाना है।

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने उक्त अवसर पर विधायक को धन्यवाद देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में श्रमिकों के पंजीकरण के लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहा0 श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ अन्य संबंधित व संगठित एवं असंगठित कामगार उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ