ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से पडरौना नगर पालिका ने शुरू किया पुस्तकालय


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के  पडरौना नगर पालिका कार्यालय भवन में स्थित बरसों से बंद पड़ा पुस्तकालय शुक्रवार को शुरू हो गया । अब यह  पुस्तकालय ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से जाना जायेगा ।


कभी पडरौना नगर के शान में शुमार यह
पुस्तकालय बरसों से बंद होने के कारण अपने सम्मान के लिए भी तरस गया था। इस पुस्तकालय से पडरौना के आसपास के क्षेत्रों से करीब लाखों लोग लाभान्वित होते थे। पुस्तकालय के शुरू होने से प्रबुद्ध वर्ग में एक नई उम्मीद जगी है।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा विनय जायसवाल के नेतृत्व में नपा कार्यालय के प्रथम तल पर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का शुभारम्भ कर दिया गया। 

इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि लगभग दस वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी पडरौना व आसपास के  क्षेत्र की लाखों जनता के लिए शिक्षा का प्रमुख  केंद्र हुआ करती थी। जिसे पुनर्स्थापित करने का संकल्प उन्होंने लिया था। आज लाइब्रेरी को पुनः जीवंत किया है । उन्होंने हर्ष जताते हुए बताया कि शिक्षित पडरौना विकसित पडरौना के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह पुस्तकालय अपनी बड़ी भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्णतः वातानुकूलित व वाईफाई सुविधा से सुसज्जित यह पुस्तकालय धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की किताबों, साहित्य, खेल, उपन्यास, मनोरंजन, विज्ञान के अलावा सभी प्रकार की पुस्तकों का संग्रह किये हुए है। 

कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर कुशवाहा जी, संघ जिला प्रचारक राजेश जी, अखिलेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, रामसेवक सिंह, प्रमोद दीक्षित, अजय जायसवाल, अरविंद कुशवाहा, ईओ एएन सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, रितेश जायसवाल, रोहित शर्मा, गुड्डू जायसवाल, आंनद जायसवाल, निखिल टिबड़ेवाल, विकास चौबे, संजय जायसवाल के अलावा सभासद लिंकन सिंह, अतुल मिश्र, राजकुमार चौरसिया, सुरेश रौनीयार, रामाश्रय गौतम, राकेश मद्धेशिया, सुभाष सोनी, मोनू सिंह, रत्नेश गुप्ता, सौरभ सिंह, छोटे राइनी, मंसूर अली, हुस्नआरा, मंटू गुप्ता, एबादुल्लाह के साथ आम जनमानस व नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ