कुबेरस्थान का टाप-10 अपराधी अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

 टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने कई वर्षों से वांछित चल रहे एक टॉप टेन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा स्थान ए पी. महाविद्यालय मोड़ लक्ष्मीपुर के पास से टाप-10 अपराधी नूरशेद आलम पुत्र शब्बीर आलम सा0- लक्ष्मीपुर कचनार टोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।  बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से  थानाध्यक्ष  महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के साथ उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 रामनिवास यादव  शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ